फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   max jumped into trench, 4 died, 5 serious.

बारातियों से भरी मैक्स खाई में गिरी, 5 की मौत, 7 घायल

Fri, 20 Nov 2015 10:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
max jumped into trench, 4 died, 5 serious.

चमोली के गौचर-सिदेली मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी मैक्स गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत पांच की मौत हो गई जबकि सात घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है। सभी चमोली के मझखोली गांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गौचर मेले में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम रोक दिए गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक मैक्स वाहन बारातियों को लेकर गैरसैंण से लौट रहा था। रात पौने दस बजे के करीब गौचर-सिदेली मार्ग पर मैक्स अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में 12 लोग सवार थे। वाहन के खाई में गिरते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर मृतकों और घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला।

यहां पढ़ें, मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी

max jumped into trench, 4 died, 5 serious.

हादसे में चालक पद्म सिंह समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को लोकल वाहनों की मदद से गोचर और कर्णप्रयाग सीएचसी पहुंचाया गया। इनमें से चार की ‌नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।

मृतक और घायलों की सूची
दुर्घटना में मृतक
- पदम सिंह (56) मदन सिंह
- नरेंद्र सिंह (29) जमन सिंह
- दिनेश (26) हिम्मत सिंह।
- रवीना (13) ताजवर सिंह
(सभी निवासी मजखोला)
-बिक्रम सिंह (28) मातबर सिंह निवासी कोली मल्ली।

घायलों की सूची
-रितु (09) सदन सिंह
-मोनिका (17) संग्राम सिंह
-सपना (14) सते सिंह
-मनोज (26) सिताब सिंह
-लता/ललिता (17) सदन सिंह
-दीपा (18) प्रेम सिंह
-अशोक (24) रतन सिंह
(सभी निवासी मजखोला)
- कविता (22) पत्नी बिक्रम सिंह निवासी कोली मल्ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed