उत्तराखंड: 200 मीटर गहरी खाई में समाई मैक्स, चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के त्यूनी-हनोल मोटरमार्ग पर शनिवार तड़के एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दर्दनाक हादसे में मैक्स में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतकों से शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।
शनिवार सुबह तड़के मैक्स वाहन नैंदवाण से अणु के लिए चला था। सुबह करीब चार बजे हनोल-त्यूनी मोटरमार्ग पर मैक्स अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और त्यूनी थाने को दुर्घटना की सूचना दी।
रेस्क्यू कर खाई से निकाले गए मृतकों के शव
खबर मिलते ही त्यूनी थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया।
हादसे में चालक विक्रम सिंह (35) पुत्र महीदास, बिशनदास (38) पुत्र मुंशिरू दोनों निवासी अणु, श्याम सिंह पुत्र जय सिंह निवासी टेलर, हिमांचल प्रदेश, तुलाराम पुत्र वीरू दोनों निवासी टेलर, हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
खाई से रेस्क्यू कर मृतकों के शव बाहर लाए गए। पोस्टमार्टम के बाद सभी मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।