फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mauritius PM Dr. Navinchandra Ram Ghulam on Uttarakhand tour today Dehradun Airport read All Updates in hindi

Mauritius PM Uttarakhand Visit: दून पहुंचे प्रधानमंत्री राम गुलाम, राज्य के कई स्थानों का करेंगे भ्रमण

Fri, 12 Sep 2025 04:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Sep 2025 04:38 PM IST
सार

चार दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र राम गुलाम आज उत्तराखंड पहुंच गए हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Mauritius PM Dr. Navinchandra Ram Ghulam on Uttarakhand tour today Dehradun Airport read All Updates in hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम - फोटो : ANI

विस्तार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र राम गुलाम आज दोपहर करीब 2:00 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपनी चार दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह उत्तराखंड के कई स्थानों का भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन


इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कहा कि भारत और मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, बल्कि एक परिवार हैं। भारत और मॉरीशस दो देश हैं लेकिन हमारे सपने एक हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल मॉरीशस में यूपीआई और रूपे कार्ड की शुरुआत हुई। अब हम स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने की दिशा में काम करेंगे।

विज्ञापन

इस मौके पर दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। भारत की तरफ से 680 मिलियन डॉलर (करीब 6000 करोड़ रुपये) के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा भी की गई, जिसका इस्तेमाल मॉरीशस अपने बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...PM Modi Dehradun Visit:  प्रधानमंत्री से मिलकर भावुक हुए धराली के आपदा प्रभावित, सुनाई तबाही की दर्दभरी कहानी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष हम शिवसागर रामगुलाम की 125वीं जयंती मना रहे हैं। जिन्होंने भारत और मॉरीशस के बीच अटूट सेतु की स्थापना की। यह दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में मार्गदर्शन करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ एक सहायता नहीं, बल्कि हमारे साझा भविष्य में निवेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed