{"_id":"675ba601ea919e68900f3c1f","slug":"massive-fire-five-shops-and-seven-residential-houses-were-burnt-in-a-massive-fire-in-uttarkashi-badkot-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: बडकोट के पास देर रात लगी भीषण आग, सात मकान सहित पांच दुकानें जलकर राख, लोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: बडकोट के पास देर रात लगी भीषण आग, सात मकान सहित पांच दुकानें जलकर राख, लोगों ने भागकर बचाई जान
Fri, 13 Dec 2024 08:49 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 13 Dec 2024 08:49 AM IST
सार
बडकोट के पास देर रात भीषण आग लगने से सात मकान सहित पांच दुकानें जलकर राख हो गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
भीषण आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तरकाशी बडकोट के नगरपालिका क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास देर रात भीषण आग लग गई, जिससे यहां सात आवासीय मकानों सहित पांच दुकानें जलकर स्वाहा हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
आग करीब दो बजे के अचानक भड़की। देखते ही देखते मकान और दुकान जल कर स्वाहा हो गए। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नगर निकाय चुनाव...ओबीसी आरक्षण नियमावली मंजूर, इस महीने आखिरी सप्ताह तक जारी होगी अधिसूचना
विज्ञापन
घर में रह रहे लोगों ने आग की लपटों में भाग कर जान बचाई। आग किस वजह से लगी इसका पता अभी नहीं लग पाया है।