{"_id":"69857697d21e15178302008b","slug":"massive-fire-broke-out-at-a-scrap-warehouse-in-suman-nagar-bahadrabad-haridwar-uttarakhand-news-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बहादराबाद सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बहादराबाद सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू
Fri, 06 Feb 2026 01:35 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:35 PM IST
सार
बहादराबाद सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
स्क्रैप के गोदाम में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में देर रात दो बजे आग लग गई। कुछ ही देर में गोदाम से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत और पांच वाहनों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के ढाई बजे अग्निशमन केंद्र मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल को आग लगने की सूचना दी गई। दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। चार दमकल वाहनों के मदद से करीब तीन घंटे बाद सुबह पांच बजे दमकलकर्मियों ने आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: प्रदेश के 452 मदरसों के हजारों बच्चे जुड़ेंगे शिक्षा की मुख्यधारा से, लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड
विज्ञापन
गोदाम मालिक वसीम अहमद ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। बताया कि गोदाम में रखें प्लास्टिक,पॉलिथीन,कबाड़ और स्क्रैप का काफी सामान जल कर राख हो गया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि गोदाम में आग कर्मचारियों द्वारा आग तापने में की गई लापरवाही के कारण लगी।नुकसान का आकलन किया जा रहा है।