फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyrs families will get exemption in house tax

देहरादूनः शहीदों के परिवारों को हाउस टैक्स में मिलेगी छूट, प्रस्ताव पास

Sun, 11 Aug 2019 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Aug 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Martyrs families will get exemption in house tax
प्रतीकात्मक

क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में शहीदों के परिवारों के लिए हाउस टैक्स माफ करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। रक्षा मंत्रालय से एनओसी मिलने के बाद यह फैसला लागू होगा। साथ ही विकास शुल्क भी अब शहीद के परिवारों से नहीं लिया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से बैठक में लिया गया। बोर्ड के इस फैसले से छावनी क्षेत्र में निवासरत लगभग 12 शहीदों के परिवारों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को अध्यक्ष ब्रिगेेडियर सुभाष पनवर की अध्यक्षता में छावनी परिषद क्लेमेंटटाउन की विशेष बोर्ड बैठक में यह अहम फैसले लिए गए। बैठक में शहीद परिवारों से हाउस टैक्स न लेने और विकास शुल्क माफी के प्रस्ताव रखे गए थे, जिन्हें ध्वनिमत से पास किया गया।
विज्ञापन


परिषद ने विकास शुल्क को तो अपने स्तर से माफ कर दिया, लेकिन हाउस टैक्स के मामले को रक्षा मंत्रालय की एनओसी को भेजा गया है। बैठक में क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली भी पहुंचे थे, जिन्होंने कुछ कार्यों की एनओसी मांगी थी। बोर्ड बैठक से पहले ही उन्हें एनओसी प्रदान कर दी गई। बैठक में सीईओ अभिषेक राठौर, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सभासद भूपेंद्र कंडारी, रामकिशन यादव, तासीन अली, टेक बहादुर, शाहिना अख्तर, बीना नौटियाल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद लेफ्टिनेंट धीरेंद्र सिंह अत्री के नाम से होगी टर्नर रोड
बोर्ड बैठक में टर्नर रोड का नाम बदलकर शहीद लेफ्टिनेंट धीरेंद्र सिंह अत्री मार्ग कर दिया गया। शहीद लेफ्टिनेंट धीरेंद्र सिंह कीर्ति चक्र विजेता थे। अत्री का परिवार भी छावनी क्षेत्र में ही निवास करता है।


झील में बनाए सेल्फी प्वाइंट 
बोर्ड बैठक में जानकारी दी गई कि क्लेमेंटटाउन स्थित झील में सौंदर्यीकरण के विभिन्न काम किए गए हैं। इनमें जगह जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां पर सेल्फी चेयर रखी गई हैं। शुक्रवार को बोर्ड बैठक से पहले छावनी क्षेत्र के जीओसी मेजर जनरल अतेश चाहर ने इस कार्य का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed