फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyr yogesh dead body will reach uttarakhand on 23 june

शनिवार को उत्तराखंड पहुंचेगा नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद योगेश का पार्थिव शरीर

Sat, 23 Jun 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 23 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Martyr yogesh dead body will reach uttarakhand on 23 june
Martyr yogesh

नगालैंड में नक्सली हमले में शहीद हुए कुमाऊं के सपूत योगेश परगाईं उर्फ यश का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पहुंचेगा। 4 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान योगेश परगाईं (22) नगालैंड के जखामा में तैनात थे।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक वह बुधवार की रात को टीम के साथ गश्तकर लौट रहे थे। इस बीच, नक्सलियों ने हमला कर दिया और फायरिंग में एक गोली योगेश के सीने में लगने से उनकी मौत हो गई। इधर भाई मुकेश परगाईं ने बताया कि योगेश का पार्थिव शरीर विमान से दिल्ली पहुंच गया है। शनिवार सुबह तक पार्थिव शरीर बिठौरिया स्थित उनके आवास  पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


योगेश की शहादत की खबर सुनते ही रिश्ते नातेदार, परिचित, ग्रामीण घर पर जुटने शुरू हो गए हैं। विधायक राम सिंह कैड़ा योगेश के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी भी पहुंचे और शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed