फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyr Major Chitresh dead body reached in Dehradun after IED blast in Naushera

देहरादून पहुंचा शहीद मेजर चित्रेश का पार्थिव शरीर, एयरपोर्ट पर सैन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 18 Feb 2019 08:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Feb 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
Martyr Major Chitresh dead body reached in Dehradun after IED blast in Naushera
देहरादून पहुंचा शहीद मेजर चित्रेश का पार्थिव शरीर

राजौरी में आईईडी धमाके में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर आज देहरादून पहुंच गया है। शहीद के पार्थिव शरीर को वायुसेना के विमान से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। इस दौरान वहां सेना के अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहीद का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। इसलिए शहीद के पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट से सीधे सेना के अस्पताल में ले जाया गया है। सोमवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि मेजर चित्रेश सिंह कश्मीर के राजौरी में शनिवार को आईईडी धमाके में शहीद हो गए। धमाका उस वक्त हुआ, जब वे आईईडी को डिफ्यूज कर रहे थे। मेजर चित्रेश भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से वर्ष 2010 में पासआउट हुए थे। वर्तमान में वह सेना की इंजीनियरिंग कोर में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वे उत्तराखंड पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट के बेटे थे। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। गमगीन परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। मेजर चित्रेश का परिवार राजधानी के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रहता है। 

मेजर चित्रेश के 18 दिन बाद शादी थी। बेटे के शहीद होने की खबर के बाद शादी की तैयारियां मातम में बदल गई। जिसने भी खबर सुना, वह गमगीन परिवार को ढाढ़स बंधाने बिष्ट परिवार के घर पहुंचने लगा। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत भी उनके आवास पर परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed