प्रेमी के घर जाकर शादीशुदा प्रेमिका ने जो किया, उसके बाद आधी रात को ही कराना पड़ा दोनों का निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा प्रेमिका एक दिन अचानक अपने प्रेमी के घर आ धमकी। वहां आकर उसने ऐसा कुछ कर दिया किरिश्तेदारों को आधी रात में ही दोनों का निकाह पढ़ाना पड़ा। दरअसल, हाल ही में पति के संग ले जाने से दो टूक इन्कार करने पर महिला ने अपने प्रेमी के घर पर डेरा डाल दिया।
रेप के केस में फंसने के डर से प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका के संग निकाह कर लिया। महिला ने अपने दो बच्चों को पहले पति के सुपुर्द कर दिए। यह निकाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल तीन दिन पूर्व पेशे से राजमिस्त्री की पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। वह अपने दो बच्चों को भी साथ ले गई थी, लेकिन अगले ही दिन महिला लौट आई थी। मामला कोतवाली पहुंचा था।
तब स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पति ने पत्नी को साथ ले जाने से इन्कार कर दिया था। पुलिस अभी महिला के मायके पक्ष से संपर्क साधने की कोशिश में ही जुटी थी कि महिला सीधे अपने प्रेमी के घर ही पहुंच गई।
महिला ने प्रेमी को चेताया कि यदि उसने उसके साथ निकाह नहीं किया तो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवा देगी। इसके बाद युवक के परिजन और रिश्तेदार हरकत में आ गए। समाज कई लोग एकत्र हो गए। आखिरकार प्रेमी ने निकाह के लिए हामी भर दी और देर रात ही ईदगाह क्षेत्र में निकाह पढ़ा गया।