फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married Women Become New Bride and Looted Money with Old Husband in roorkee

शादी के बाद जेवर-नगदी लेकर फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’, इसके बाद हुए नए खुलासे से हर कोई हैरान

Thu, 09 Jan 2020 06:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Jan 2020 06:35 PM IST
सार

  • हरिद्वार कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन
  • दो दिन पहले होटल में परिजनों को सोता छोड़ फरार हो गई थी दुल्हन
  • पति ने भाई बनकर दूसरे युवक से कराई थी पत्नी की शादी

विज्ञापन
Married Women Become New Bride and Looted Money with Old Husband in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में नगदी व सोने के जेवरात लेकर फुर्र हुई ‘लुटेरी दुल्हन’ के बारे में जो खुलासा हुआ उसे जानकर हर कोई हैरान था। पुलिस जांच के बाद सामने आया कि वह पहले से ही शादीशुदा थी। इतना ही नहीं, लुटेरी दुल्हन के भाई का किरदार अदा करने वाला व्यक्ति ही उसका पति निकला। पति ने ही परिवार को ठगने के लिए शादी का ताना बाना बुना था। पुलिस ने ‘लुटेरी दुल्हन’ को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले परिजनों को होटल में सोता छोड़ नकदी और जेवर लेकर फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके साथ उसके भाई को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दरअसल, हरिद्वार कोतवाली में सोनिया पत्नी वेदप्रकाश निवासी कालका जिला पंचकुला हरियाणा ने शिकायत देकर बताया था कि उन्हें अपने भाई दीपक की शादी करनी थी। इसी बीच महावीर निवासी घुइंया भरई जैलीपुर जिला शाहजहांपुर यूपी उनके संपर्क में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपनी बहन अंजली से दीपक की शादी कराने की बात कही। 18 दिसंबर को उन्होंने महावीर की बहन से दीपक की शादी करा दी। हाल ही में वह परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। यहां एक होटल में उन्हें सोता छोड़ अंजली जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई थी।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड के पास ‘लुटेरी दुल्हन’ अंजली को और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली में पूछताछ में आरोपी अंजली ने बताया कि उसका असली नाम पूजा है। उन्होंने ठगी के लिए शादी की साजिश रची थी। उसने बताया कि शादी कराने में उसके भाई की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति महावीर उसका पति है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जेवर और नकदी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed