फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married woman went with middleman along with her nine year old daughter husband complained to police Haridwar

Haridwar News: नौ साल की बेटी को लेकर बिचौलिया के साथ गई विवाहिता, पति काट रहा पुलिस के चक्कर

Wed, 23 Apr 2025 10:06 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Apr 2025 10:06 AM IST
सार

महिला 15 साल के बेटे को पति के पास छोड़ गई। और नौ साल की बेटी को लेकर बिचौलिया के साथ चली गई। अब पति पुलिस के चक्कर काट रहा है।

विज्ञापन
Married woman went with middleman along with her nine year old daughter husband complained to police Haridwar
पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक विवाहिता नौ साल की बेटी को लेकर बिचौलिया के साथ चली गई। वहीं, 15 साल के बेटे को पति के साथ छोड़ गई। बेटा और पति थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पति का आरोप है कि कई बार पत्नी और उसके प्रेमी ने उस पर हमला भी किया।

विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी पति विकास मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि मई वर्ष 2009 में उनकी शादी उत्तरकाशी के एक गांव में हुई। शादी रुड़की निवासी सिंचाई विभाग में तैनात जेई ने करवाई थी। तब वह उत्तरकाशी में ही जेई के पद पर तैनात था। जेई से उसके पारिवारिक संबंध हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अब जेई की पदोन्नति हो गई है और अधिशासी अभियंता हो गया है। उसका एक 15 साल का बेटा है और नौ साल की बेटी है। वह सुबह घर से निकल जाता है और देर शाम लौटता है। आरोप है कि जनवरी 2025 को विकास ने पत्नी और बिचौलिया को सिडकुल के पेंटागन मॉल के पास देखा। पत्नी से जब उसने आने का कारण पूछा तो दोनों हमलावर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने राज खोला तो फरार हो गई विवाहिता

पीड़ित विकास का कहना है कि जब वह पत्नी को प्रेमी से मिलने के लिए मना करता था तो वह पुलिस को बुलाने की धमकी देती थी। कई बार तो वह जान बचाकर भागा। बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए समझौता कर लेता। इसी बीच बेटे ने पत्नी के प्रेमी के बारे में बताया कि जब भी उसके आप घर से बाहर होते तो अंकल घर में दिनभर मम्मी के साथ बंद कमरे में रहते हैं।



ये भी पढे़ं...Chardham Yatra 2025: बदरी-केदार धाम के लिए मई के ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल, अब आगे के लिए है ये विकल्प

भेद खुलने पर वह प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पति विकास का आरोप है कि प्रेमी ने उसकी पत्नी को रोशनाबाद स्थित पीएम आवास योजना के फ्लैट में रखा हुआ है। यहां न तो उसके बेटे को मिलने दिया जा रहा है और न ही बेटी को उसके पास भेज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed