{"_id":"5a1fff864f1c1b6a678bef73","slug":"married-woman-caught-with-lover-and-three-men-in-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को प्रेमी और तीन युवकों संग देख पति के उड़ गए होश, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को प्रेमी और तीन युवकों संग देख पति के उड़ गए होश, जानिए फिर क्या हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
Updated Sun, 03 Dec 2017 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई जब उसने पत्नी को प्रेमी और तीन युवकों के साथ गेस्ट हाउस में देखा। जानिए फिर क्या हुआ...
विज्ञापन
कलियर पुलिस ने एक शादीशुदा महिला व उसके प्रेमी सहित तीन युवकों को कलियर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस से पकड़ा है। महिला के पति और ससुराल पक्ष की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस महिला और तीनों युवकों को थाने ले आई। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला के ससुराल वालों की दी गई जानकारी के अनुसार भगवानपुर क्षेत्र की एक महिला की शादी सहारनपुर क्षेत्र के एक गांव में दो वर्ष पहले हुई थी। तभी से महिला अपने गांव में अपने प्रेमी के साथ फोन पर बातें करती थी। उसके पति ने कई बार समझाया लेकिन महिला नहीं मानी। बार बार लड़कर अपने घर चली जाती थी।
विज्ञापन
ससुराल वाले रख रहे थे नजर
कुछ दिनों पहले महिला ससुराल और अपने पति से लड़कर अपने घर आ गई थी। उसके ससुराल वाले उस पर नजर रखने लगे कि किस से मिलने जाती है। ससुराल वाले तीन दिन से भगवानपुर में रहकर नजर रख रहे थे।
बृहस्पतिवार को महिला ई रिक्शा से गांव से भगवानपुर आई और वहां से अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ कलियर एक गेस्ट में पहुंच गई। ससुराल वालों और उसके पति ने महिला को उसके प्रेमी और साथियों के गेस्ट हाउस में होने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर पुलिस महिला व उसके प्रेमी और उसके दो दोस्तों को गेस्ट हाउस से पकड़कर चारो को थाने ले आई। पकड़ी गई महिला और तीनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।