फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married and unmarried Dhyantudis (daughters) of Panuva

Dehradun News: थैना महासू मंदिर में ध्यांटुड़ियों ने चढ़ाई चांदी की डोरिया

Thu, 13 Jun 2024 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Married and unmarried Dhyantudis (daughters) of Panuva
थैना महासू मंदिर में खत सिली के पानुवा गांव की विवाहित व अविवाहित ध्यांटुड़ियों (बेटियों) ने चांदी का डोरिया देवता को अर्पित की। ध्यांटुड़ियों ने देवता को धूप देकर पूजा-अर्चना कर गांव और परिवार में सुख, आरोग्य और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन




जौनसार बावर क्षेत्र का थैना महासू मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते मंदिर में भीड़ उमड़ रही है। गांव की विवाहित ध्यांटुड़िया भी इन दिनों गांव आयी हुई हैं। बुधवार को पानुवा गांव की 322 ध्यांटुड़ियों ने थैना महासू मंदिर में चांदी का डोरिया भेंट कर देवता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर महासू देवता के जयकारों से गूंज उठा। महासू देवता के भंडारी इंदर सिंह चौहान ने देव डोरिया की पूजा-अर्चना की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर महासू देवता मंदिर थैना के बजीर बलदेव सिंह, देव पुजारी शंकर दत्त भट्ट, स्याणा पूरण सिंह राठौर, रूप राम राठौर, कुंदन सिंह, बबीता, रीना, अमिता राणा, पूर्णिमा तोमर, सुनीता देवी, नीतू, कल्याणी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed