{"_id":"5ad8911f4f1c1b5d098b5612","slug":"marriage-vehicle-fell-into-gorge","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बारातियों की कार, एक की मौत और दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बारातियों की कार, एक की मौत और दो गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
car accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर एक बीस फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
रुड़की के सलेमपुर राजपूताना गांव निवासी रविंद्र सैनी ने अपने बेटे का रिश्ता निरंजनपुर गांव निवासी दिलीप की बेटी से किया था। बुधवार को सलेमपुर से निरंजनपुर गांव में दिलीप के घर पर बारात आई हुई थी। जिसमें गांव के ही कुछ लोग अपनी कार में सवार होकर बारात में शामिल होने के लिए आए थे। शादी समारोह में भाग लेने के बाद वह अपनी कार से घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
वह जैसे ही निरंजनपुर-रायसी मार्ग पर नंदपुर गांव की पुलिया के निकट पहुंचे, तो इसी बीच कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया की रेलिंग तोड़कर तकरीबन बीस फुट गहरी खाई में जा गिरी। लक्सर शुगरमिल में गन्ना बेचकर घर वापस लौट रहे निरंजनपुर गांव के एक किसान ने इसकी जानकारी रायसी पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संजय रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं एंबुलेस से घायलों को लक्सर अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने कार में सवार बब्बू पुत्र सुखराम (उम्र 40) को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में सवार बंटी पुत्र हरपाल व नजर पुत्र वीरेंद्र को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जबकि लोकेश पुत्र जयपाल व हरीश पुत्र हरपाल कि हालत चिंताजनक होने की वजह से उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली के एसएसआईसाई राकेश कुमार ने बताया की मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर बब्बू पुत्र सुखराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।