फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Marks are not improving, students surrounded the principal

छात्र समस्याओं पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव

Tue, 22 Oct 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Marks are not improving, students surrounded the principal
डीएवी कॉलेज में प्राचार्य का घेराव करते एबीवीपी के छात्र ।
देहरादून। सेमेस्टर प्रणाली व अंकतालिका में त्रुटि की समस्या से आजिज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने सोमवार को डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना का घेराव किया। छात्रों का कहना था कि अंकतालिकाओं में त्रुटियों के कारण छात्र-छात्राओं का शोषण हो रहा है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पारस गोयल के नेतृत्व में एबीवीपी से जुड़े छात्र सोमवार को प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना के कक्ष के बाहर एकत्र हुए थे और नारेबाजी की। पारस गोयल का कहना है कि सेमेस्टर प्रणाली के कारण छात्र लगातार परेशान हो रहे हैं। अंकतालिका में भी त्रुटियां निकल रही हैं। छात्र सुधार के लिए कॉलेज प्रबंधन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनी नहीं जा रही है। अंकतालिका में त्रुटि के कारण अगले सेमेस्टर में छात्रों को प्रवेश लेने में भी तरह-तरह की समस्याएं आ रही हैं। यदि यही स्थिति रही तो एबीवीपी छात्र हित में आंदोलन को बाध्य होगी। घेराव करने वालों में सागर तोमर, राहुल चौहान, गीतांजलि पटवाल, दयाल बिष्ट, गौरव तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed