फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Markets decorated for Dhanteras, crowds of customers are rising

धनतेरस के लिए सजे बाजार, उमड़ रही ग्राहकों की भीड़

Sat, 22 Oct 2022 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Dhanteras, crowds of customers are rising
धनतेरस पर होने वाली जरूरी सामान की खरीदारी के लिए नगर के मेन बाजार से लेकर सभी बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। त्योहार पर होने वाली खरीदारी करने के लिए भारी संख्या में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक स्तर पर इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

नगर के मेन बाजार, अस्पताल रोड, पहाड़ी गली, गीता भवन, कॉलेज रोड, अटठाईस फिटा रोड, डाकपत्थर चौक आदि क्षेत्रों में सजी दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों से लेकर जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, लड़ी, बल्ब, गिफ्ट, मेवे, सजावट के सामान आदि की दुकानों में भारी भीड़ देेखी जा रही है।
विज्ञापन

बाजार में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकन्ना होकर कार्य कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से बाजार क्षेत्र में चीता समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की एक टीम को भी पुलिस चौकी बाजार क्षेत्र में तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि असामाजिक व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों व पुलिस कर्मियों से विशेष निगरानी कराई जा रही है। इसके साथ ही कई-कई सराफा की दुकानों का सर्किट बनाकर निगरानी की जा रही है। बाजार क्षेत्र में भीड़ व जाम की स्थित पैदा नहीं हो, इसके लिए बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed