फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Market will shine on Dhanteras, business worth Rs 40 crore expected

Dehradun News: धनतेरस पर चमकेगा बाजार 40 करोड़ के व्यापार की उम्मीद

Tue, 29 Oct 2024 03:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Market will shine on Dhanteras, business worth Rs 40 crore expected
धनतेरस को लेकर पछवादून के बाजार सज चुके हैं। आभूषण, बर्तन, ऑटोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कपड़ों, मिठाइयों और फर्नीचर की जमकर खरीदारी हो रही है। ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए व्यापार मंडल ने धनतेरस पर पछवादून क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

व्यापारी संगठनों का मानना है कि ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन बढ़ा है, लेकिन त्योहारों के दौरान पारंपरिक बाजारों की ग्राहकों पर पकड़ बरकरार है। आज मंगलवार से धरतेरस के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। धनतेरस पर नए सामान की खरीदारी को शुभ माना जाता है। लोग बाजारों से सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, दोपहिया, चौपहिया वाहनों, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, गैस चूल्हा, तांबे, पीतल, कांसे, स्टील के बर्तन, क्राकरी आइटम, फैंसी लाइट, अलमारी, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, मोबाइल फोन, फर्नीचर और कपड़ों की खरीदारी करते हैं। धनतेरस को लेकर विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई के बाजार सज गए हैं। नई दीपावली को लेकर कालसी, साहिया, चकराता और त्यूणी के बाजारों में रौनक नजर आ रही है।
विज्ञापन

आभूषण, ऑटोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और फर्नीचर की दुकानों में लोग सामान की एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। विकासनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि पिछल 10 वर्षों के दौरान ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन बढ़ा है। लेकिन, पर्व और खासकर पंचोत्सव के दौरान बाजारों में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। पारंपरिक बाजारों की पकड़ अब भी ग्राहकों पर बरकरार है। वहीं, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता ने बताया कि आभूषण, ऑटोबाइल, इलेक्टॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल की दुकानों में एडवांस बुकिंग शुभ संकेत हैं। उन्होंने बताया कि बाजारों में रौनक देखकर लग रहा है कि इस बार धनतेरस व्यापारियों के बहुत शुभ होगा। धनतेरस पर स्थायी दुकानदारों और पैठ बाजार लगाने वाले व्यापारियों दोनों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed