फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many topics were discussed in the Union Budget seminar

Dehradun News: केंद्रीय बजट संगोष्ठी में कई विषयों पर हुई चर्चा

Wed, 12 Feb 2025 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Many topics were discussed in the Union Budget seminar
साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागीय परिषद के माध्यम से केंद्रीय बजट पर चर्चा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कृषि, एमएसएमई, निवेश व निर्यात विषयों पर छात्र-छात्राओं ने विस्तार से चर्चा की। सबका साथ सबका विकास थीम पर आधारित संगोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं ने कृषि, एमएसएमई के लिए बजट में किए गए प्रावधानों को मजबूत तरीके से रखा। इसके साथ ही उन्होंने निवेश व निर्यात विषयों पर भी अपने विचार रखे। इस दौरान अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष वरुण प्रसाद सेमवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को विकसित भारत की परिकल्पना, आर्थिक विकास, सतत विकास, समावेशी विकास को समझने और सरकारी खर्च व राजस्व योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है। संगोष्ठी में शुभम वर्मा, रिया बिष्ट, दीक्षा नेगी, प्रीति, गीता, मनीषा, रक्षिता, लुक्यांशी, रिया डिमरी, कल्पना आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed