{"_id":"5c1908d1bdec2257114a8946","slug":"many-states-protester-arrives-haridwar-matri-sadan-for-ganga-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा रक्षा के लिए मातृसदन पहुंचे कई राज्यों के साथ समर्थक, ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद संग किया उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा रक्षा के लिए मातृसदन पहुंचे कई राज्यों के साथ समर्थक, ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद संग किया उपवास
Tue, 18 Dec 2018 08:20 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
मातृसदन में उपवास करते समर्थक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा की अविरलता की मांग को लेकर अनशन कर रहे मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कई राज्यों से आए गंगा प्रेमियों ने मातृसदन में दिन भर उपवास रखा।
विज्ञापन
इस दौरान संकल्प सिद्धि जाप भी किया गया। गंगा प्रेमियों ने उत्तराखंड में नदियों पर बन रही चार विद्युत परियोजनाओं पीपल कोटी, विष्णु गाढ़, सिंगोली और भटवाड़ी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार की सुबह उत्तराखंड, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि कई राज्यों से गंगा प्रेमी मातृसदन पहुंचे। जाने माने पर्यावरणविद और लेखक भरत झुनझुनवाला उनकी पत्नी भरत झुनझुनवाला, स्वामी आत्म स्वरूप, स्वामी शांति धर्मानंद सरस्वती आदि के नेतृत्व में मातृसदन पहुंचे।
विज्ञापन
इन लोगों ने आत्मबोधानंद के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि देश की सरकारें गंगा की उपेक्षा कर रही हैं। गंगा की अविरलता के लिए जो बलिदान मातृसदन की ओर से दिए गए हैं वे अनुकरणीय हैं। गंगा प्रेमियों ने सरकार पर संत गोपालदास को गायब कराने का आरोप लगाया।