फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many RTO panels will be operated from the ground floor

आरटीओ कार्यालय में अब डीएल बनवाने , टैक्स जमा करने, गाड़ियों के परमिट बनवाने को लेकर नहीं चढ़ने होंगी सीढ़ियां

Tue, 27 Jul 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Many RTO panels will be operated from the ground floor
संभागीय परिवहन कार्यालय में अब वाहन स्वामियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के साथ ही गाड़ियों का परमिट बनवाने, गाड़ियों का चालान जमा कराने या फिर टैक्स जमा कराने को लेकर कार्यालय की सीढ़ियां नहीं चढ़नी होगी। परिवहन सचिव के निर्देश पर कार्यालय की पहली मंजिल पर स्थित सभी पटलों को भूतल पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें, परिवहन सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने पिछले दिनों आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जहां भूतल पर धूल फांक रहीं फाइलों की अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई थी। वहीं कार्यालय में दूसरी पहली मंजिल पर कई पटलों के होने और वाहन स्वामियों खासकर दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं की दिक्कतों को देखते हुए निर्देशित किया था। परिवहन सचिव के आदेश के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए गए हैं और आरटीओ में पहली मंजिल पर मौजूद सभी पटलों को भूतल पर लाया जा रहा है। वहीं भूतल पर धूल फांक रहीं फाइलों को पहली मंजिल पर पहुंचाया जा रहा है। आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि परिवहन सचिव के निर्देशानुसार कार्यालय में पटलों में बदलाव किया जा रहा है। कार्यालय की पहली मंजिल के पटलों को भूतल पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed