फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   many program organised on uttarakhand foundation day

उत्तराखंड की 17वीं सालगिरह पर कार्यक्रमों की धूम, पीएम मोदी ने भी देवभूमि को दी बधाई

Thu, 09 Nov 2017 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Nov 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
many program organised on uttarakhand foundation day
पीएम मोदी

उत्तराखंड की 17वीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए राज्य वासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही देहरादून पुलिस लाइन में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने  अपने ट्वीट में कहा कि 'विकास के पथ पर अग्रसर उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' 

विज्ञापन


वहीं देहरादून के पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल केके पॉल ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। राज्यपाल केके पॉल ने परेड का निरीक्षण किया, जिसके बाद विभिन्न टिमों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन

 

राज्यपाल डॉ. केके पाल परेड की सलामी ली। महिला पाइप बैंड के अलावा आतंकी गतिविधियों और आपदा की स्थिति में गुलदार और एसडीआरएफ के जवानों ने डेमो के माध्यम से अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यकम में राज्यपाल पे पदक विजेताओं को सम्मानित किया। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस की ओर से साहसिक खेलों का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली तो कहीं क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक स्थल पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को बधाई दी। कहा कि शहीदों के परिवारों को पूरा न्याय मिलेगा। उन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण का जल्द समाधान किया जाएगा।  इस मौके पर विधायक खजानदास, महापौर विनोद चमोली और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed