{"_id":"69567c5b95bc8964cd0b8d37","slug":"many-leaders-including-the-cm-and-officials-extended-their-best-wishes-to-the-governor-dehradun-news-c-5-hld1006-869256-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सीएम समेत कई नेता, अफसरों ने राज्यपाल को दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सीएम समेत कई नेता, अफसरों ने राज्यपाल को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बृहस्पतिवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण एवं सुशासन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी शुभकामनाएं देने पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल से प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, आईटीबीपी के अधिकारियों सहित लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी। राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाभाव की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, पीसीसीएफ रंजन कुमार मिश्र सहित वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारी मौजूद रहे।