फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   many girls in class scolded and faint mysteriously

चल रही थी क्लास और अचानक रोने-चिल्लाने लगीं 10 छात्राएं, फिर हो गईं बेहोश

Mon, 17 Sep 2018 07:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़) Updated Mon, 17 Sep 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
many girls in class scolded and faint mysteriously
girls - फोटो : concept photo

पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं के अचानक रोने चिल्लाने से अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 11 बजे 10वीं की वाली एक छात्राएं अचानक रोने-चिल्लाने लगीं और बेहोश हो गईं। एक के बाद एक कर दस छात्राओं के रोने- चिल्लाने से विद्यालय में अफरातफरी मच गई।

विद्यालय स्टाफ पांच छात्राओं को स्थानीय मेडिकल स्टोर में ले गईं। लेकिन, केमिस्ट ने दवा न होने की बात कही। इसके बाद पांचों छात्राओं को देव डांगर चंद्र राम के पास ले जाया गया।

विज्ञापन

एक साथ कई लोगों का रोना और बेहोश हो जाना मास हिस्टीरिया के लक्षण

many girls in class scolded and faint mysteriously

बताया जा रहा है कि देवडांगर के भभूती लगाने के बाद बालिकाओं का चिल्लाना बंद हो गया। उधर, पांच अन्य छात्राओं को उनकी सहेलियों ने घर पहुंचा दिया था।

बताया जा रहा है कि उन्हें भी भभूती लगाई गई। देव डांगर चंद्र राम का कहना है कि किसी चीज को देखकर बालिकाएं डर गईं होंगी।

अचानक एक साथ कई लोगों का रोना और बेहोश हो जाना मास हिस्टीरिया के लक्षण हैं। इसमें घबराना नहीं चाहिए। मास हिस्टीरिया के शिकार व्यक्ति को भी समझाने का प्रयास करना चाहिए। चिंता की कोई बात नहीं है। कई बार जानकारी मिलने के बाद पहुंचे लोग मास हिस्टीरिया के शिकार व्यक्ति को पकड़ कर रोने लगते हैं या घेर लेते हैं। इन सबसे बचना चाहिए। नजदीकी डॉक्टर को दिखाकर सलाह लेनी चाहिए।
- डॉ. एसआर सक्सेना, प्रोफेसर मेडिकल कालेज, हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed