फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   many carton of illegal wine seized

छुपाकर लाया जा रहा था अवैध शराब का इतना बड़ा जखीरा कि देखने वालों की आंखे फटी

Sun, 05 Nov 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
many carton of illegal wine seized
शराब की तस्करी - फोटो : demo pic

काशीपुर में आईटीआई थाना पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही करीब 15 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। शराब का जखीरा देखकर पुलिस की आंखे फटी रह गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शराब की 335 पेटियां ट्रक में आलू के बीज की बोरियों के नीचे दबाकर लाई जा रही थी।

आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बाजपुर रोड स्थित एक पेपर मिल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच उन्हें पुरानी बियर फैक्ट्री को जाने वाली सड़क पर संदिग्धावस्था में एक ट्रक के खड़े होने की सूचना मिली।

विज्ञापन

आलू बीज की बोरियों के नीचे ऐसे छिपाई थी शराब

many carton of illegal wine seized
हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की पेटियां - फोटो : demo pic
एसओ जसवीर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक को चेक किया जो उसमें लदे आलू बीज की बोरियों के नीचे हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की पेटियां पाई गईं।

पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक जनपद पीलीभीत थाना सुनगढ़ी उगनपुर निवासी बाबूराम पुत्र तिलकराम को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि बरामद शराब में 140 पेटी रायल स्टैग, 96 पेटी ब्रूस्ट करंट माल्ट व्हीस्की, 99 पेटी में 4752 पव्वे पाए गए।

ट्रक से आलू बीज की 40 बोरियां भी बरामद हुई हैं। पूछताछ में ट्रक चालक बाबूराम ने बताया कि यह शराब पानीपत के ग्राम बाबरपुर निवासी बलजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने काशीपुर के लिए भेजी थी।
 

पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया

many carton of illegal wine seized
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
ट्रक में उसके साथ रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र का तरसेम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह भी आया था जो रुद्रपुर में रुक गया।

एएसपी ने बताया कि तस्करी के इस धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

एएसपी ने शराब पकड़ने वाली पुलिस टीम को डेढ़ हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। टीम में उपनिरीक्षक कैलाश भाकुनी व कैलाश चंद्र, कांस्टेबल ध्यान सिंह, चंदन सिंह, जगदीश चंद्र, महेंद्र सिंह, प्रदीप कोनिया, विनोद कांबोज आदि थे।
 
विज्ञापन

आधार कार्ड की छायाप्रति पर होनी थी शराब की डिलीवरी

many carton of illegal wine seized
aadhar
हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब की डिलीवरी तय किए गए कोड के आधार पर होनी थी। शराब भेजने वाले पानीपत निवासी बलजीत ने एक आधार कार्ड की छायाप्रति देते हुए ट्रक चालक को हिदायत दी थी कि वह ट्रक को मल्टीवाल के पास पुरानी बीयर फैक्ट्री वाली रोड पर खड़ा कर ले।

वहां अमेठी (उप्र) के ग्राम सरमेपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश मिलेगा। वह उससे आधार कार्ड की छाया प्रति मांगेगा। उसी व्यक्ति के बताए स्थान पर शराब की डिलीवरी की जानी है।

विस चुनाव के दौरान भी पकड़ा गया था दिनेश
दिनेश नाम के जिस व्यक्ति को हरियाणा से तस्करी कर लाई गई अंग्रेजी शराब की डिलीवरी करने की बात प्रकाश में आई है, वह वर्ष-2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान 60 पेटी अंग्रेजी शराब समेत ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में पकड़ा गया था। ट्रक चालक और शराब बेचने वाले व्यक्ति की सीडीआर में भी दिनेश के मोबाइल नंबर से बात करने की पुष्टि हुई है। इससे इस मामले में दिनेश की भूमिका उजागर हुई है। एएसपी ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed