फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   many accident in uttarakhand five died and six injured

हादसों से दहला उत्तराखंड, अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच की मौत, छह लोग घायल

Tue, 10 Sep 2019 08:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 10 Sep 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
many accident in uttarakhand five died and six injured
हादसों का सोमवार - फोटो : अमर उजाला

आज सोमवार को उत्तराखंड चार सड़क हादसों से दहल गया। जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पौड़ी में थाना क्षेत्र थलीसैंण के अंतर्गत रामनगर थलीसैंण की ओर आ रहा एक पिकअप वाहन पूर्वी नयार नदी में समा गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को सीएचसी थलीसैंण में भर्ती कराया गया हैं। फिलहाल तीनों की पहचान नहीं हो पाई है।

जसपुर में हुए एक्सीडेंट में दो की मौत हो गई। मृतकों का नाम सैफू (22) और मो. राशिद (26) पुत्र मो. हनीफ निवासी मोहल्ला चौहान हैं। बताया गया कि दोनों आज सुबह 4:00 बजे पिकअप गाड़ी से खराड़ी जा रहे थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। 
विज्ञापन


भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में रातीघाट में हुए हादसे में सूरज सिंह मेहरा (21) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी हल्द्वानी नारायण कॉलोनी की मौत हो गयी। युवक आम्रपाली में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र था। मृतक हल्द्वानी से रानीखेत अपनी पल्सर बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में ही हल्द्वानी से जागेश्वर रही कार ने सड़क किनारे खड़े रामगाढ़ स्थित लघु विद्युत परियोजना में कार्यरत विनोद पांडे को टक्कर मार दी। हादसे में विनोद पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में कार सड़क से 20 मीटर नीचे जा गिरी। कार सवार चार लोग गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले मामूली घायल हुए हैं।

हथियारी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यूटिलिटी

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथियारी के समीप एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। जिसमें से एक को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। वाहन में छह से सात यात्री सवार बताए जा रहे हैं। शेष यात्रियों को अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

जिनकी तलाश में पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है। वहीं दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वाहन में कुल कितने लोग सवार थे। अभी इसका ठीक ढंग से पता नहीं चल सका है। 

जानकारी के अनुसार वाहन विकासनगर से लावड़ी गांव जा रहा था। वाहन चालक प्रवेश कुमार पंवार पुत्र नेपाल सिंह पंवार शाम चार बजे हथियारी बैंड के समीप वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण वाहन सड़क से नीचे यमुना नदी में जा गिरा। सड़क से कुछ गुजर रहे कुछ लोगों ने नदी में वाहन को गिरा देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अभियान के दौरान चालक प्रवेश कुमार हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में मिला। जिसे उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि वाहन में कितने लोग सवार थे।

इसका अब तक ठीक ढंग से पता नहीं चल सका है। चालक के बोलने की स्थिति में आने के बाद ही यात्रियों की संख्या का पता चल सकेगा। फिलहाल एसडीआरएफ की मदद से नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नदी के बीच में वाहन का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed