फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mansoon reached in uttarakhand

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, बारिश का दौर

Wed, 02 Jul 2014 05:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Jul 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
mansoon reached in uttarakhand

इंतजार के बाद आखिर मानसून उत्तराखंड पर मेहरबान हो गया। राज्य मौसम केंद्र ने मंगलवार को बाकायदा मानसून के आगमन की घोषणा की। देहरादून में बुधवार को भी देर रात से हो रही बारिश का दौर सुबह तक जारी रहा।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में दिन भर इंद्रदेव की चली।

बादल छाए रहे और कई जगह हल्की तो कई जगहों पर भारी वर्षा हुई है। पिछले साल प्रदेश में मानसून 15 जून को आ गया था। जबकि आमतौर पर मानसून जून के अंतिम सप्ताह में आता है।
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर कायम रहेगा। विशेषकर उत्तराखंड के दक्षिणी (कुमाऊं) जनपदों में मानसून अधिक सक्रिय रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल में अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है। राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज के संग बौछार पड़ सकती है।

दून में चार डिग्री गिरा पारा

mansoon reached in uttarakhand

दून में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। पानी भी बरसता रहा। दोपहर के वक्त बारिश रुकी तो लोग घरों से निकले। बारिश की वजह से पारा लुढ़क गया। अधिकतम तापमान में तकरीबन चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

यह 28 डिग्री से मामूली अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट रही। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 81 दर्ज किया गया।

बुधवार को तापमान में हल्का उछाल आ सकता है। अधिकतम तापमान 30, जबकि न्यूनतम तापमान 23 दर्ज किया जा सकता है।

प्रदेश में कहां कितनी वर्षा
राजधानी ---1.9 मिलीमीटर
पंतनगर ----19.5 मिलीमीटर
मुक्तेश्वर -- 6.2 मिलीमीटर
टिहरी ------2.7 मिलीमीटर
(सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 तक)

आने वाला सप्ताह बारिश, तेज हवाओं के नाम

mansoon reached in uttarakhand

प्रदेश में आने वाला हफ्ता बारिश, बादल और तेज हवाओं के नाम रह सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

3 और 4 जुलाई को वर्षा जबकि 5 और 6 जुलाई को तेज हवाओं के साथ बरसात का पूर्वानुमान है। सात को भी बारिश की पूरी संभावना है।

बीते साल आपदा लाया था मानसून
मानसून बीते साल आपदा लेकर आया था। राज्य मौसम केंद्र ने पहले ही भूस्खलन, तेज बारिश की चेतावनी दी थी। अबकी मानसून में राज्य मौसम केंद्र ने कुमाऊं में अत्यधिक बारिश की आशंका जताई है।

आपदा के मद्देनजर संवेदनशील उत्तराखंड में मानसून की बारिश में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।

जून माह में 57 फीसदी कम बरसे बादल

mansoon reached in uttarakhand

बीते साल प्रदेश में मानसून 15 जून को आया था। अबकी यह 15 दिन देरी से पहुंचा है। जून माह में 57 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के आंकड़ों पर भरोसा करें तो एक जून से 25 जून के मध्य सामान्य रूप से 122.4 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार इसका माप 52.7 मिलीमीटर ही रहा है, जो सामान्य से 57 प्रतिशत कम है।

इसी तरह 19 जून से 25 जून तक के सप्ताह की बात करें तो बरसात 59 प्रतिशत कम रही है। सामान्य रूप से इस समयावधि में 51.1 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 21 प्रतिशत ही बरसे हैं।

पिछले एक सप्ताह का तापमान

mansoon reached in uttarakhand

3 जुलाई-
अधिकतम तापमान 32
न्यूनतम तापमान 23

4 जुलाई-
अधिकतम तापमान 31
न्यूनतम तापमान 22
5 जुलाई-
अधिकतम तापमान 32
न्यूनतम तापमान 23
6 जुलाई-
अधिकतम तापमान 33
न्यूनतम तापमान 23
7 जुलाई-
अधिकतम तापमान 32
न्यूनतम तापमान 23

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed