फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mansi won bronze

द्रोणाचार्य अनूप की शिष्या मानसी ने जीता कांस्य

Wed, 25 Sep 2019 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mansi won bronze
कांस्य पदक विजेता मानसी नेगी।
देहरादून। 17वीं फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2019 में चमोली की मानसी नेगी ने कांस्य पदक जीता है। मानसी ने अंडर-20 में 10 हजार मीटर वॉक रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। मानसी द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित अनूप बिष्ट की शिष्य हैं।
विज्ञापन

उत्तरखंड एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि तिरुवनंतपुरम (तमिलनाडु) में 24 सितंबर से नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप चल रही है। पहले दिन हुई बालिका अंडर-20 वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में मानसी ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम तीन प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में मानसी को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। मानसी ने 52 मिनट, 21 सेकंड में दौड़ पूरी की। पहले स्थान पर ज्योति (हरियाणा), मुनिता प्रजापति (मध्य प्रदेश) रहीं। मानसी चमोली की रहने वाली हैं, जो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में अनूप बिष्ट से प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed