{"_id":"5964d0764f1c1b745d8b4629","slug":"mansarovar-pilgrims-stuck-due-to-road-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से रास्ता बंद, ढाई घंटे तक फंसे रहे मानसरोवर यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से रास्ता बंद, ढाई घंटे तक फंसे रहे मानसरोवर यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का आठवां दल मंगलवार को अल्मोड़ा से अगले पड़ाव धारचूला रवाना हुआ, लेकिन धौलछीना से आगे रोड बंद हो जाने के कारण यात्री दल करीब ढाई घंटे तक धौलछीना में फंसा रहा।
विज्ञापन
करीब दस बजे मार्ग खुलने पर यात्री धारचूला रवाना हो सके। आठवें दल में 45 पुरुष और 13 महिला यात्री समेत 58 यात्री शामिल हैं। ये यात्री दोपहर में डीडीहाट पहुंचे और शाम को आधार शिविर धारचूला पहुंच गए।
विज्ञापन
बारिश के बीच कैलाश यात्रियों का आठवां दल सोमवार शाम को अल्मोड़ा पहुंचा था। मंगलवार तड़के यात्री धारचूला को रवाना हुआ, लेकिन धौलछीना से आगे कसाण बैंड और जमराड़ी में भारी मात्रा में मलबा आने के कारण यात्रियों को धौलछीना में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
बाद में दो जेसीबी लगाकर मलबा हटाया गया और करीब ढाई घंटे बाद रास्ता खोल दिया गया। इधर, आईटीबीपी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों का चौथा दल वापसी में बूंदी, पांचवां दल तिब्बत के कुंजू, छठा दल तकलाकोट और सातवां दल गुंजी में है।