फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Manpreet won the title of Strong Man

मनप्रीत ने जीता स्ट्रांग मैन का खिताब

Mon, 02 May 2022 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Manpreet won the title of Strong Man
एमेच्योर पावर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत की स्मृति में नॉर्थ इंडिया डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में स्ट्रांग मैन का खिताब मनप्रीत ने जीता। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ के 200 से अधिक पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट और आचार्य सुशांत ने संयुक्त रूप से किया। तीन वर्गों में आयोजित चैंपियनशिप में सब जूनियर में सचिन प्रथम, पवन राजपूत द्वितीय और दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर में दीपक प्रथम, सनी द्वितीय और रोहित तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में योगेश प्रथम, मनप्रीत सिंह द्वितीय और राहुल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सृष्टि रमोला प्रथम, ओशिन द्वितीय और संगीता राणा तृतीय आईं। विजेताओं को नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अर्जुन गुुलाटी, अमन ठाकुर, सतीश भंडारी, गौरव तलवार आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed