फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manish sisodia in uttarakhand news: manish sisodia will wait madan kaushik today at delhi

मनीष सिसोदिया ने दी बहस की चुनौती, मदन कौशिक ने कहा- जो बोलना होगा राज्य की जनता से कहेंगे

Wed, 06 Jan 2021 01:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Jan 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia in uttarakhand news: manish sisodia will wait madan kaushik today at delhi
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक को केजरीवाल मॉडल पर बहस के लिए दिल्ली बुलाया था। 

विज्ञापन


मदन कौशिक दिल्ली नहीं गए। वह बुधवार को देहरादून में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वह मनीष सिसोदिया से कोई बात नहीं करेंगे। उन्हें जो बोलना होगा वह राज्य की जनता से कहेंगे। कहा कि मनीष सिसोदिया पर्यटन राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिसोदिया ने बहस के लिए बुधवार (छह जनवरी) सुबह 11 बजे का समय तय किया था। उन्होंने कहा था कि अगर आप अपनी सरकार के पांच काम नहीं गिना सकते तो कम से कम केजरीवाल का काम तो देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Manish Sisodia News : खुली बहस के लिए पहुंचे मनीष सिसोदिया, नहीं आए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक

मनीष सिसोदिया की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया था कि चार जनवरी को वह कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के चैलेंज का स्वीकार करते हुए बहस करने के लिए देहरादून आए थे लेकिन मदन कौशिक नहीं आए।

केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वजह से जीरो आ रहे बिजली बिल

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साबित होता है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने चार साल में जनता के लिए ऐसा काम ही नहीं किया, जो गिनाया जा सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार काम के बजाय भ्रष्टाचार में लगी हुई है। यहां के विधायक पूरन फर्त्याल की शिकायतें सबको पता हैं।

उन्होंने मंत्री हरक सिंह रावत के बारे में चल रहे विवादों की भी चर्चा की। उन्होंने कई और मुद्दों के बहाने भाजपा की प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने मदन कौशिक को छह जनवरी को सुबह 11 बजे केजरीवाल मॉडल पर बहस के लिए दिल्ली आमंत्रित किया था।

उन्होंने कहा था कि वह ऐसे स्कूल दिखाएंगे जो कि जीर्ण-शीर्ण थे, लेकिन तीन साल की मेहनत के बाद आज वहां से पढ़े हुए बच्चे मेडिकल, इंजीनियरिंग में दाखिला ले रहे हैं। ऐसे लोगों से भी मिलवाऊंगा जिनके बिजली बिल केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वजह से जीरो आ रहे हैं।

उन्होंने कहा था कि ऐसी महिलाओं से भी मिलवाएंगे जो कि बसों में मुफ्त सफर करती हैं। उन्होंने कहा था कि इस बार पूरी उम्मीद है कि मदन कौशिक केजरीवाल मॉडल पर बहस से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed