फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Manish Khanduri Join BJP said Neither came for post nor for the ticket Uttarakhand Politics Election 2024

Uttarakhand: भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी बोले- राहुल गांधी अच्छे आदमी, पर राजनीतिक यात्रा में सीखी ये बात

Sat, 09 Mar 2024 08:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Mar 2024 08:01 PM IST
सार

मनीष खंडूड़ी ने कहा कि जिस पार्टी को छोड़कर आया हूं, वहां भी अच्छे लोग हैं। उन्होंने हरीश रावत, प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, करण माहरा, रंजीत रावत के नाम लिए। कहा, लेकिन मैंने इस यात्रा में एक चीज सीखी है कि इस देश को और उत्तराखंड को कोई आगे बढ़ा सकता है तो वह भाजपा है।

विज्ञापन
Manish Khanduri Join BJP said Neither came for post nor for the ticket Uttarakhand Politics Election 2024
भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि) के बेटे मनीष को भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।

विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के बाद मनीष ने कहा, वह निजी स्वार्थ की वजह से भाजपा में नहीं आए। न तो उन्हें किसी पद की चाहत है न ही टिकट की। कहा, मैंने अभी तक की राजनीतिक यात्रा में यह सीखा है कि इस देश और प्रदेश को कोई आगे ले जा सकता है तो वह भाजपा का मंच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मनीष खंडूड़ी को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

भाजपा महानगर कार्यालय में हुए कार्यक्रम में खंडूड़ी ने कहा, वह निजी स्वार्थ के लिए राजनीति में नहीं आए। राजनीति में इसलिए आया कि मैं देश और उत्तराखंड के लिए कुछ करना चाहता हूं। मेरे सामने पिताजी का उदाहरण था। उनसे प्रेरित होकर में राजनीति में आया। गढ़वाल लोस सीट से चुनाव हारने के बाद मैं पूरे क्षेत्र में सक्रिय रहा। गांव-गांव गया, चप्पा-चप्पा छाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे परिवार पर भाजपा का बहुत अहसान
भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, राहुल गांधी अच्छे आदमी हैं, लेकिन देश का नेतृत्व कोई कर सकता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। कहा, वह जिस पार्टी को छोड़कर आए हैं, वहां भी अच्छे लोग हैं। उन्होंने हरीश रावत, प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, करण माहरा, रंजीत रावत के नाम लिए। कहा, लेकिन मैंने इस यात्रा में एक चीज सीखी है कि इस देश को और उत्तराखंड को कोई आगे बढ़ा सकता है तो वह भाजपा है।

कहा, अगर कोई प्लेटफार्म इस देश में है तो वह भाजपा का प्लेटफार्म है। कांग्रेस के पैनल में गढ़वाल सीट से नाम शामिल होने के बावजूद पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा, न तो मुझे 2019 में टिकट की चाह थी। न ही 2022 में टिकट मांगा। कहा, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरे परिवार पर भाजपा का बहुत अहसान है। मेरे पिता को दो बार मुख्यमंत्री बनाया। मेरी बहन को विस का अध्यक्ष बनाया। संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चमोली के पीयूष को मिला नैनो क्रियेटर अवार्ड, दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मानित

जनरल बीसी खंडूड़ी का कार्यकर्ता निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। इसे भुलाया नहीं जा सकता। हमें खुशी है कि मनीष अपने परिवार में आए हैं। इनका कार्यक्षेत्र काफी व्यापक रहा है। उनसे प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग व जनप्रतिनिधि कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आएंगे। पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है और सभी के लिए दरवाजे खुले हैं। पार्टी लोस की पांचों सीटें प्रचंड बहुमत से जीतेगी। -महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed