फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Management and employee unions face to face with the renewal of the contract of the drivers operators in the roadways.

रोडवेज में संविदा चालकों परिचालकों के अनुबंध नवीनीकरण को लेकर प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन आमने-सामने

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Management and employee unions face to face with the renewal of the contract of the drivers operators in the roadways.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से निगम में कार्यरत संविदा चालकों परिचालकों के अनुबंध नवीनीकरण को लेकर प्रबंधन और कर्मचारी यूनियनों के बीच ठन गई है। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने प्रबंधन के आदेश के खिलाफ न सिर्फ अदालत का दरवाजा खटखटाया है, वरन महाप्रबंधक को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि अदालत का फैसला आने तक संविदा चालकों परिचालकों के अनुबंध नवीनीकरण की प्रक्रिया को फिलहाल रोका जाए। बता दें कि पिछले दिनों परिवहन निगम प्रबंधन ने सभी संविदा चालकों परिचालकों के अनुबंध नवीनीकरण आदेश जारी किया कि तमाम संविदा कर्मचारी 10 जून तक अपने अनुबंध का नवीनीकरण करा लें। लेकिन कर्मचारियों और कर्मचारी यूनियनों का मानना है कि परिवहन निगम प्रबंधन अनुबंध नवीनीकरण की आड़ में कुछ कर्मचारियों को सेवा से बाहर करना चाहता है। ऐसे में प्रबंधन के इस आदेश के खिलाफ उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों की मानें तो अदालत ने इस संबंध में प्रबंधन को 26 जून तक अपना पक्ष रखने की बात कही है । इतना ही नहीं उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार का कहना है कि इस संबंध में महाप्रबंधक को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि जब तक अदालत का कोई फैसला नहीं आ जाता है तब तक संविदा चालकों परिचालकों की अनुबंध नवीनीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही एंप्लाइज यूनियन पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक से मांग की है कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अप्रैल-मई माह का वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रबंधन को कर्मचारियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि वह कोरोना संकट के इस दौर में कर्मचारी परिवार को ठीक-ठाक तरीके से चला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed