{"_id":"5988ab2d4f1c1b9d3d8b462b","slug":"man-tried-to-suicide-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्टेशन पहुंचकर युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और जलाने लगा माचिस, तभी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्टेशन पहुंचकर युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और जलाने लगा माचिस, तभी...
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
police station
शाम को अचानक एक युवक पुलिस स्टेशन में दाखिल हुआ। अंदर आते ही उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क दिया। फिर वह माचिस जलाने ही वाला था, फिर आगे क्या हुआ जानिए...
कोतवाली पुलिस मुताबिक गंगानगर निवासी विशाल त्यागी (32) पुत्र नरेंद्र त्यागी शाम करीब पांच बजे पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंचा। उसने कोतवाली के भीतर ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया।
इसी बीच कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी के मुताबिक आरोपी का कहना था कि उसकी सास लगातार उसे परेशान कर रही थी। इसी वजह से आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी पर कांस्टेबल मनोज कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। बताया कि मंगलवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।