फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   man prevented namaj for having tattoo on hand.

हाथ पर टैटू देख भड़के लोग, नहीं अदा करने दी ईद की नमाज

Fri, 08 Jul 2016 08:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jul 2016 08:33 AM IST
सार

  • नमाज पढ़ने के दौरान टैटू देख भड़क गए नमाजी
  • क्षेत्र के एक ढाबे पर काम करता है युवक
  • पुलिस को बताया कि बचपन में एक मेले में गुदवा लिया था टैटू

विज्ञापन
man prevented namaj for having tattoo on hand.
ईद की नमाज करने पहुंचा था युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बचपन में हाथ पर बनाया टैटू युवक पर उस वक्त भारी पड़ गया जब उसे ईद के दिन ईदगाह में नमाज पढ़ने से रोक दिया गया। दरअसल युवक के हाथ पर ओम जैसी आकृति गुदी हुई थी, जिसे देखते ही आस-पास नमाज अदा कर रहे लोग भड़क गए। उसे न केवल ईदगाह से बाहर किया बल्कि पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस उसे थाने ले गई, पूछताछ में पता चला कि युवक कोलकाता का रहने वाला मुस्लिम है। यह टैटू उसके हाथ में बचपन से गुदवाया था।

मंगलौर स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जा रही थी। इसी दौरान नमाजियों ने एक युवक को नमाज पढ़ते देखा जिसके हाथ पर ओम जैसी आकृति गुदी हुई थी।

टैटू देखते ही भड़क गए लोग, बुला ली पुलिस

man prevented namaj for having tattoo on hand.
नमाज - फोटो : प्रतीकात्मक

नमाजी के हाथ पर टैटू देखते ही लोग भड़क गए। लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे मुफ्ती मासूम के पास ले गए। पल भर में खबर पूरे मस्जिद में फैल गई।

पूछताछ में युवक इतना घबरा गया कि वह कुछ जवाब ही नहीं दे पाया। इसके बाद मुफ्ती ने पुलिस को सूचना दी। मस्जिद में संदिग्ध युवक के घुसने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस मस्जिद पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन में गुदवाया था टैटू

man prevented namaj for having tattoo on hand.
पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। - फोटो : amar ujala

थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अख्तर पुत्र मुर्सलीम निवासी हुगली कोलकाता बताया। बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के एक ढाबे पर काम करता है और उसने यह टैटू बचपन में एक मेले में गुदवाया था। ‍वह तब इस बारे में कुछ नहीं जानता था।

इसके बाद पुलिस ने ढाबा मालिक को बुलाया और उससे युवक के बारे में जानकारी ली। ढाबा मालिक ने युवक की बात का समर्थन किया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को ढाबा मालिक के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed