फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man missing in haridwar

नौकरी को गया पति लापता, ढूंढते-ढूंढते पत्नी पहुंची कोर्ट

Sat, 03 Jun 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर Updated Sat, 03 Jun 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
man missing in haridwar
court demo pic

नौकरी को गया पति रहस्मय तरीके से लापता हो गया। उसे ढूंढ़ते-ढूंढते पत्नी कोर्ट पहुंच गई। जानिए, क्‍या है पूरा मामला...

विज्ञापन


मामला हरिद्वार जनपद स्थित लक्सर कोतवाली का है। महाराजपुर कलां निवासी रीता पत्नी गुलाब सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति बेरोजगार था। जिसके चलते महाराजपुर कलां निवासी सुरेंद्र सिंह व गोवर्धनपुर निवासी जुगेंद्र सिंह ने नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


जिसके चलते दोनों 25 अगस्त 2016 को गुलाब सिंह को अपने साथ ले गए थे। जिसके बाद गुलाब सिंह वापस नहीं आया है। रीता द्वारा गुलाब सिंह को काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीता ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों तक गुहार लगाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है। बाद में कोर्ट ने रीता देवी के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि मामले को लेकर सुरेंद्र व जुगेंद्र के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed