फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man family shocked after one day of marriage

बेहोश दुल्हन को गोद में लेकर हुए फेरे, इसके बाद ऐसा सच आया सामने कि उड़े लड़के वालों के होश

Sat, 17 Mar 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Updated Sat, 17 Mar 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
man family shocked after one day of marriage
Marriage in police station

शादी के अगले दिन पति को दुल्हन का ऐसा राज पता चला कि लड़के वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन


हरिद्वार जिले के लक्सर में विवाह के अगले दिन पति संग मायके आ रही विवाहिता पति को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

पुलिस के बीच में आते ही विवाहिता और प्रेमी के बारे में ऐसा सच पता चला कि सबके होश फाख्ता हो गए।

Trending Videos

दुल्हन ने मायके वालों से मिलने की जिद पकड़ ली

man family shocked after one day of marriage
bride
पुलिस पूछताछ में पता चला कि विवाहिता ने प्रेमी संग कोर्ट मैरिज कर रखी है। जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया।

लक्सर निवासी एक युवती की शादी दो दिन पहले टिबड़ी (हरिद्वार) के युवक से हुई थी। शादी के अगले रोज ही दुल्हन ने मायके वालों से मिलने की जिद पकड़ ली।

इस पर उसका पति और कुछ अन्य युवक उसे कार से लेकर लक्सर चले गए। लक्सर में रुड़की तिराहे के पास युवती का पीपली निवासी प्रेमी अपने कुछ साथियों के साथ पहले से मौजूद था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी नवविवाहिता सहित दोनों पक्षों को कोतवाली ले गए

man family shocked after one day of marriage
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विवाहिता ने उल्टी आने की बात कहकर कार रुकवा ली और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चल दी। पति और उसके साथियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।

तिराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी नवविवाहिता सहित दोनों पक्षों को कोतवाली ले गए। सूचना पाकर युवती के मायके, ससुराल और प्रेमी पक्ष की तरफ से काफी लोग कोतवाली पहुंच गए।

वहां पूछताछ में पता चला कि युवती ने शादी के करीब तीन-चार महीने पहले ही पीपली के युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर रखी है।
 
विज्ञापन

फेरे न हो सकें, इसके लिए प्रेमी ने उसे नशे की गोलियां खिला दी

man family shocked after one day of marriage
medicine
कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने युवती को फिलहाल उसके मामा की सुपुर्दगी में दिया है। इसकी पुष्टि की है। 

पूछताछ में पता चला कि फेरों से पहले युवती रायसी में किसी ब्यूटीशियन के पास मेकअप कराने गई थी। फेरे न हो सकें, इसके लिए प्रेमी ने उसे नशे की गोलियां खिला दी, जिससे वह घर पहुंचकर वह बेहोश हो गई।

लिहाजा परिजनों ने उसके बीमार होने की बात कहकर उसे गोद में लेकर फेरे कराए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed