{"_id":"5964ed6d4f1c1b316c8b46c0","slug":"man-drown-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से नदी में बहा युवक, छोटे भाई बहनों का था इकलौता सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांव फिसलने से नदी में बहा युवक, छोटे भाई बहनों का था इकलौता सहारा
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊखीमठ
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
drown
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुगंगा को पार करते समय एक युवक का पांव फिसलने से नदी में बह गया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मृतक के छोटे भाई बहनों के भरण पोषण के लिए तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार सोमवार देर सांय लगभग सात बजे बेडूला निवासी अरविंद पुत्र स्व. मोहन सिंह (25) ऊखीमठ से पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। पैदल मार्ग के मध्य में पडने वाला निवासिनी झूला पुल के समीप मधुगंगा को पार करते समय अचानक उसका पैर फिसलने से वह बह गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना गुप्तकाशी को दी। मृतक अपने परिवार का मुखिया था। माता-पिता की मौत के बाद अपने छोटे भाई बहन के भरण पोषण की जिम्मेदारी उसके ही कंधो पर थी।
विज्ञापन
इस संबंध में ग्राम प्रधान नरोत्तम राणा व अन्य ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अरविंद के परिवार की स्थिति को देखते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की है।