{"_id":"593ee3231126f4e2618b46c4","slug":"man-beaten-by-the-in-laws-outside-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट पहुंचे दिल्ली के युवक को ससुरालियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट पहुंचे दिल्ली के युवक को ससुरालियों ने पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बहादराबाद
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
man beaten by the in laws
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कोर्ट कैंपस के बाहर दिल्ली के एक युवक की ससुराल पक्ष ने पिटाई कर दी गई। युवक ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। युवक के अधिवक्ता ने इस संबंध में सिडकुल पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
मोहन पार्क नवीन शाहदरा के रहने वाले दीपक गुप्ता पुत्र सलेख गुप्ता का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। हरिद्वार के परिवार न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। हर बार की तरह वे सोमवार को भी परिवार न्यायालय में तारीख पर आए थे।
विज्ञापन
दोपहर बाद कोर्ट से निकलकर वे जब दिल्ली जाने के लिए रवाना होने वाले थे। आरोप है कि कोर्ट कैंपस से निकलते ही ससुराल पक्ष के लोगों ने घेरकर गाली गलौच कर दी और फिर मारपीट शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन