{"_id":"5d4457ab8ebc3e6cec0c8604","slug":"man-attack-on-his-family-in-doiwala-injured-daughter-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की पिटाई से घायल पुत्री ने भी दम तोड़ा, चार दिनों तक लड़ी मौत से जंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की पिटाई से घायल पुत्री ने भी दम तोड़ा, चार दिनों तक लड़ी मौत से जंग
Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी से त्रस्त पिता ने बीती 30 जुलाई को अपने मासूम बेटे और बेटी को लक्कड़ से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। जबकि उसकी पत्नी और एक पुत्री घायल हो गए थे। जिनका उपचार हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में चल रहा था। घायल पुत्री ने भी शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को दे दिया।
विज्ञापन
बीती 30 जुलाई को कोतवाली डोईवाला के नांगल ज्वालापुर गांव में रहने वाले मान सिंह ऊर्फ रामसिंह ने आर्थिक तंगी से त्रस्त होकर अपनी पत्नी और दो पुत्री के अलावा एक पुत्र को लक्कड़ से पीट पीटकर घायल कर दिया था। इस दौरान पुत्र और एक पुत्री की मौत हो गई थी। घायल पत्नी रीना देवी और पुत्री भूमिका 12 का हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आईसीयू में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह भूमिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। भूमिका की मौत से गांव में गमगीन माहौल हो गया है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद भूमिका का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया हैं। घायल रीना देवी का उपचार किया जा रहा है। हत्या के आरोपी मान सिंह ऊर्फ रामसिंह को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन