फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man arrived at LBS for training using a fake UPSC result

Uttarakhand: फर्जी UPSC रिजल्ट के सहारे LBS में ट्रेनिंग लेने पहुंचा युवक, जांच में खुद निकला ठगी का शिकार

Sat, 03 Jan 2026 09:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: विकास कुमार Updated Sat, 03 Jan 2026 09:18 PM IST
सार

पुलिस ने युवक से पूछताछ कर उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक फर्जी यूपीएससी रिजल्ट के आधार पर एल.बी.एस. में ट्रेनिंग के लिए पहुंचा था और वह धोखाधड़ी का शिकार हुआ है।

विज्ञापन
man arrived at LBS for training using a fake UPSC result
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

एल.बी.एस. प्रशासन, मसूरी ने शनिवार को कोतवाली मसूरी को सूचना दी कि एक युवक फर्जी यूपीएससी रिजल्ट के आधार पर संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पहुंचा है। सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी से वरिष्ठ उप निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसआईयू मसूरी और आईबी टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन

खुद निकला ठगी का शिकार
पुलिस ने युवक से पूछताछ कर उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक फर्जी यूपीएससी रिजल्ट के आधार पर एल.बी.एस. में ट्रेनिंग के लिए पहुंचा था और वह धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। युवक अपने माता-पिता और आवश्यक सामान के साथ मसूरी आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को लाया गया कोतवाली
आवश्यक पूछताछ के लिए युवक को कोतवाली मसूरी लाया गया। थाने पर हुई पूछताछ में युवक के उच्च शिक्षित होने और वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत होने की जानकारी मिली। युवक ने इस संबंध में एक लिखित प्रार्थना पत्र पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन

ऐसे हुई ठगी
जांच में सामने आया कि पुष्पेंद्र सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह से यूपीएससी परीक्षा में चयन के नाम पर युवक से 13,000 रुपये नकद और 14,564 रुपये यूपीआई के माध्यम से प्राप्त किए गए। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी यूपीएससी रिजल्ट भेजा गया।

दर्ज हुआ मुकदमा
कोतवाली मसूरी में मु.अ.सं. (जीरो) 00/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई के लिए मामला संबंधित राज्य को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed