फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man arrested for killing wife and young man on suspicion of love affair

Dehradun News: प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी और युवक को मारने आया व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for killing wife and young man on suspicion of love affair
प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी और उसके कथित प्रेमी को मारने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जेब में लोडेड देसी तमंचा और एक कारतूस रखा हुआ था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रविवार सुबह नेहरू कॉलोनी एसओ लोकेंद्र चौहान को मुखबिर ने फोन पर सूचना दी थी। मुखबिर का कहना था कि उसने अपने पड़ोस में एक युवक को अपनी पत्नी से झगड़ा करते सुना है। उसने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को मारने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस ने उस युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन को भी देखा। पता चला कि वह सोमवार सुबह ही काशीपुर की ओर से निकला है। शाम के वक्त उसकी लोकेशन फिर से हरिद्वार के रास्ते देहरादून के आसपास मिली।
विज्ञापन

पुलिस उसकी सभी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी बीच शाम के वक्त उसे घर के बाहर टहलते हुए देखा गया। उसकी पत्नी घबरा रही थी। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी एक जेब में लोडेड तमंचा और दूसरी जेब में एक कारतूस मिला। युवक ने अपना नाम हसीन निवासी हरिपुर नवादा बताया। पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उसे एक उसके एक मित्र ने बताया था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। ऐसे में उसने अपनी पत्नी व उस युवक को मारने की योजना बना ली। हसीन ने बताया कि इसके लिए वह पहले काशीपुर गया और वहां पर असरफ नाम के युवक से तमंचा और कारतूस खरीदा था। घर के पास आते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

घर के पास भीड़ देखकर नहीं कर पाया हमला

पुलिस के अनुसार हसीन अपनी पत्नी को किसी भी वक्त मार सकता था। लेकिन, कुछ देर पहले ही उनके पड़ोस में एक महिला की मौत हुई थी। इसके कारण वहां पर अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी। ऐसे में उसने भीड़ के चलते हमला नहीं किया। वह महिला को दफनाने तक का इंतजार कर रहा था। महिला के दफन होते ही रात में वह किसी भी वक्त हमला कर देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed