{"_id":"5d580c638ebc3e896d0e3100","slug":"mama-arrested-with-smack-of-millions-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः लाखों की स्मैक के साथ ‘मामा’ गिरफ्तार, कई राज्यों में सप्लाई करता था नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः लाखों की स्मैक के साथ ‘मामा’ गिरफ्तार, कई राज्यों में सप्लाई करता था नशा
Sun, 18 Aug 2019 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे का बड़ा सप्लायर ‘मामा’ शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बरेली निवासी आरोपी से पुलिस ने 320 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। आरोपी अपने साथियों के साथ केमिकल्स से स्मैक तैयार करता था। पूछताछ में इस धंधे में सक्रिय कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसपी सिटी श्वेता चौबे के निर्देशन और सीओ सिटी शेखर सुयाल के नेतृत्व में नशे के सौदागरों की धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर काम चल रहा है। इसी कड़ी में जिले में लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मामा के बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसी आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने धूलकोट, सिंघनीवाला तिराहे पर घेराबंदी कर इकलास खान उर्फ मामा (निवासी वार्ड तीन, नई बस्ती, कैंट, बरेली, यूपी) को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी की मौजूदगी में तलाशी ली तो इससे 320 ग्राम स्मैक बरामद की। लंबे समय बाद इतनी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग से टीम गठित की गई है। एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ सिटी शेखर सुयाल इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन