{"_id":"5993e9a64f1c1b7a438b46a3","slug":"malpa-disaster-ground-report-after-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालपा में दो दिन बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दो शव, अभी भी एक दर्जन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालपा में दो दिन बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दो शव, अभी भी एक दर्जन लापता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Aug 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
malpa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले 14 अगस्त 2017 को पिथौरागढ़ जिले के मालपा में आई आपदा के बाद बुधवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मंगलवार को तीन और शवों का पंचनामा कर दाह संस्कार किया गया। इसके बाद आपदा में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। वहीं अभी भी करीब 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
मंगलवार को आपदा क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य संचालित किये गये मंगलवार को कुमांऊ आयुक्त चन्द्र शेखर भट्ट एवं उप पुलिस महा निरीक्षक कुमाऊं मण्डल अजय रौतेला ने आपदा क्षेत्र का भ्रमण किया। मंगलवार को मालपा में एसएसबी के 25 जवानों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान धन सिंह थापा ग्राम जिप्ती एवं बसन्ती देवी ग्राम जिप्ती के शव निकाले गये।
एनडीआरएफ के 12 एवं एसडीआरएफ के 08 अतिरिक्त जवान घटना स्थल मांगती पहुंचे। पुलिस विभाग द्वारा मांगती में वायरलेस सेट स्थापित कर क्षेत्र की संचार व्यवस्था बहाल की गयी। इसके लिए 03 परिचालक तैनात किये गये हैं। आपदा राहत कार्यों के लिए दो हेलीकॉप्टर भी सरकार द्वारा भेजे गए हैं।
विज्ञापन
अब तक घटना में कुल 07 मृतकों के शव बरामद कर लिये गये हैं। इसके अतिरिक्त घटना में कुल 05 घायलों में से सेना के 04 जवान तथा 01 स्थानीय व्यक्ति है जिसे हेलीकॉप्टर द्वारा हल्द्वानी पहुंचा दिया गया है। तथा सेना के 06 जवान सहित स्थानीय 07 व्यक्ति तथा 12 नेपाली मजदूरों के लापता होने की सम्भावना हैं।