फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Malaysian police arrested a boy from champawat india

मलेशिया में कैद हुआ चंपावत का युवक, विदेश मंत्री से ट्वीट कर लगाई मदद की गुहार

Fri, 07 Jul 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत 
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत  Updated Fri, 07 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Malaysian police arrested a boy from champawat india

मलयेशिया में एक माह के पर्यटक वीजा में गए लधिया घाटी क्षेत्र के एक युवक को मलयेशिया में पुलिस ने गिरफ्तार किया कर ल‌िया। इससे युवक के परिजन परेशान हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय को ट्वीट कर कैद से मुक्त कराने की गुहार लगाई।

विज्ञापन


रीठा साहिब क्षेत्र के तलाड़ी गांव के मूल निवासी (अभी हरिद्वार में रह रहे) अशोक भट्ट (22) पुत्र विद्याधर भट्ट को मलयेशिया पुलिस ने पकड़ा है। अशोक के चचेरे भाई सुनील भट्ट ने बताया कि अशोक घूमने के उद्देश्य से आठ जून को मलयेशिया में पंजाब निवासी दोस्त संदीप के यहां गया था।
विज्ञापन


17 जून को जब अशोक मलयेशिया की जौहार बाहरो बाजार गया, तो वह दोस्त के कमरे में वीजा भूल आया। पुलिस ने वीजा न दिखाने पर अशोक को पकड़ लिया।

दोस्तों ने म‌ल‌ेश‌िया पुल‌िस पर लगाया आरोप

Malaysian police arrested a boy from champawat india
संदीप ने बताया कि वीजा लाकर दिखाने के बाद भी अशोक को पुलिस ने 14 दिन की रिमांड पर ले लिया। सुनील ने बताया कि 17 जून को गिरफ्तार होने से पहले उनकी अशोक से बात होती रही, लेकिन इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो सका है।

उन्होंने मलयेशिया पुलिस पर परेशान करने का भी आरोप लगाया। रीठा साहिब क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन भंडारी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर अशोक के मलयेशिया में फंसे होने की जानकारी देते हुए वहां से छुड़ाने में सहयोग करने की अपील की है।

अशोक के मलयेशिया में पुलिस गिरफ्त में होने से पिता विद्याधर भट्ट, मां ईश्वरी देवी, बहन रेनू भट्ट और बड़े भाई राकेश भट्ट का बुरा हाल है। अशोक के पिता खेतीबाड़ी और भाई पंडिताई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed