फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Malan bridge in kotdwar IIT BHU experts inspected Malan bridge Pillars will be new Uttarakhand news

Kotdwar: मालन पुल के नए बनेंगे पिलर, बाकी स्ट्रक्चर होगा पुराना...आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों ने किया निरीक्षण

Mon, 11 Dec 2023 10:44 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Dec 2023 10:44 AM IST
सार

देर से ही सही, लोनिवि दुगड्डा की ओर से मालन पुल निर्माण के लिए डिजाइन और डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। रविवार को आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर केके पाठक की अगुवाई में विशेषज्ञों के दल ने मालन नदी में पहुंचकर धरातलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Malan bridge in kotdwar IIT BHU experts inspected Malan bridge Pillars will be new Uttarakhand news
कोटद्वार का मालन पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनिवि दुगड्डा की ओर से बीते 13 जुलाई को टूटे मालन पुल के पुनर्निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। रविवार को आईआईटी बीएचयू (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के विशेषज्ञों ने क्षतिग्रस्त मालन पुल का निरीक्षण कर इसके लिए तैयार किए गए डिजाइन को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


पिलर को वेल फाउंडेशन तकनीक पर बनाया जाएगा और अन्य स्ट्रक्चर पुराना ही होगा। डिजायन के साथ ही निर्माण के लिए बनाई गई डीपीआर को शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर निकाल दिए जाएंगे। देर से ही सही, लोनिवि दुगड्डा की ओर से मालन पुल निर्माण के लिए डिजाइन और डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन


रविवार को आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर केके पाठक की अगुवाई में विशेषज्ञों के दल ने मालन नदी में पहुंचकर धरातलीय निरीक्षण किया। उनके साथ लोनिवि के अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल और अधिशासी अभियंता डीपी सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के निर्माण के लिए आएगी 28.01 करोड़ की लागत
अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि मालन पुल पर तमाम अध्ययन के बाद आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों ने पुल का डिजाइन फाइनल कर लिया है। पुल के सभी 12 पिलर को वेल फाउंडेशन तकनीक पर बनाया जाएगा। पिलर को छोड़कर अन्य स्ट्रक्चर पुराना ही रहेगा जिसे मशीनों से उतारा और रखा जाएगा। पुल के निर्माण के लिए 28.01 करोड़ की लागत आएगी। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव की ओर से उक्त डिजाइन व डीपीआर सचिव लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। पुल टूटने के बाद से ही भाबर के 35 गांवों की करीब 50 हजार की आबादी वैकल्पिक कच्चे मार्गों से आवागमन कर परेशानी झेलने के लिए मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यह कैसी तैयारी...कैंप शुरू न संभावित खिलाड़ियों की सूची, 38वें राष्ट्रीय खेलों की करनी है मेजबानी

आईआईटी बीएचयू की ओर से तैयार डिजाइन को डीपीआर के साथ शासन में भेज दिया गया है। विशेषज्ञों की टीम ने एक बार फिर से मालन पुल का निरीक्षण किया है। स्वीकृति मिलते ही पुल के पिलर के निर्माण के लिए टेंडर व अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed