फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Make Uttarakhand the dream of the sacrificers

रामपुर तिराहा कांड के शहीद सत्येंद्र सिंह चौहान को किया याद

Mon, 03 Oct 2022 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:49 AM IST
सार

वक्ताओं ने कहा कि बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने की दिशा में सरकार को काम करना चाहिए।रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर सेलाकुई बाजार स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद की प्रतिमा लगाए जाने की अपील पर सहमति जताते हुए कहा कि शीघ्र ही इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों में रविंद्र पांडेय, अमित कुमार, अशोक नेगी, राजेंद्र प्रसाद बलूनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Make Uttarakhand the dream of the sacrificers

विस्तार

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान दो अक्तूबर को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पर हुए गोलीकांड में शहीद हुए सेलाकुई के हरिपुर निवासी सतेंद्र सिंह चौहान को क्षेत्रवासियों ने श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने की दिशा में सरकार को काम करना चाहिए।
विज्ञापन

रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर सेलाकुई बाजार स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण के आंदोलन में बलिदान देने वाले प्रदेश के नौजवान, महिला व पुरुषों के सपनों का उत्तराखंड बनाने की दिशा में सरकार को काम करना चाहिए। इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीद सतेंद्र सिंह चौहान की प्रतिमा लगाए जाने की अपील भी सरकार से की। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के निर्माण में अपनी जान का बलिदान देने वाले शहीदों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शहीद की प्रतिमा लगाए जाने की अपील पर सहमति जताते हुए कहा कि शीघ्र ही इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों में रविंद्र पांडेय, अमित कुमार, अशोक नेगी, राजेंद्र प्रसाद बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed