फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Makar Sankranti 2019 Rashi Dan Significance And Importance According to Zodiac Sign

मकर संक्रांति 2019: दान करने से मिलेगा सौ गुना फल, राशि के अनुसार ऐसे देंगे अर्घ्य तो होगा शुभ

Tue, 08 Jan 2019 09:44 AM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: kapil kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 Rashi Dan Significance And Importance According to Zodiac Sign
Surya Arghya

मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने से सौ गुना फल की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान सूर्यदेव धनु राशि छोड़ मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन भगवान सूर्य की उत्तरायण गति प्रारंभ होती है। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष मंगलवार 15 जनवरी मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धियोग में मनेगा।

मकर संक्रांति के दिन तिल का दान या तिल से बनी सामग्री ग्रहण करने से कष्टकारी ग्रहों से छुटकारा मिलता है। संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलता है। इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन

राशि के अनुसार ऐसे करें दान-पुण्य...

मेष - जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें। तिल-गुड़ का दान करें।

वृष - जल में सफेद चंदन, दूध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

मिथुन - जल में तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

 

कर्क, मिथुन, कर्क

कन्या - जल में दूध, चावल, तिल मिलाकार सूर्य को अर्घ्य दें।

मिथुन- जल में तिल, दूर्वा तथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें और गाय को हरा चारा दें। 

कर्क- जल में दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। संकटों से मुक्ति मिलेगी।

 
विज्ञापन

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक

सिंह- जल में कुमकुम तथा रक्त पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या- जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। मूंग की दाल की खिचड़ी दान करें। गाय को चारा दें।

तुला- सफेद चंदन, दूग्ध, चावल, चावल का दान दें। 

वृश्चिक- जल में कुमकुम, रक्तपुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़ दान दें।

धनु, मकर, कुंभ, मीन

धनु- जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प तथा मिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

मकर- जल में काले-नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

कुंभ- जल में नीले-काले पुष्प, काले उड़द, तेल-तिल का दान करें।

मीन- हल्दी, केसर, पीत पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed