फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Majistrial Investigation Start in dehradun nari niketan Sanvasini death case

देहरादून: नारी निकेतन में संवासिनी की मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

Mon, 13 Jan 2020 08:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2020 08:47 PM IST
सार

  • जांच अधिकारी ने 23 जनवरी तक मौखिक और लिखित साक्ष्य मांगे 
  • एक जनवरी को हुई थी संवासिनी की मौत, प्रोबेशन अधिकारी ने की थी जांच 

विज्ञापन
Majistrial Investigation Start in dehradun nari niketan Sanvasini death case

विस्तार

देहरादून नारी निकेतन में संवासिनी की मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने 23 जनवरी तक मौखिक और लिखित साक्ष्य मांगे हैं। यानी इस तिथि तक यदि किसी के पास कोई जानकारी हो तो वह कार्यदिवस में जाकर मजिस्ट्रेट को जानकारी दे सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक जनवरी को नारी निकेतन में रह रही एक मूक बधिर संवासिनी की तबीयत खराब हो गई थी। कर्मचारियों ने उसे दून अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने इस मामले की प्राथमिक जांच की तो स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कई लोगों के बयानों में विरोधाभास की स्थिति के चलते इसकी मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। मजिस्ट्रेट ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वह आगामी 23 जनवरी तक उनके पास लिखित और मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed