फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maintenance work of street lights taken away from EESL company

Dehradun News: ईईएसएल कंपनी से छीना पथ प्रकाश के रख-रखाव का कार्य

Fri, 27 Sep 2024 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
Maintenance work of street lights taken away from EESL company
I
विज्ञापन

II20 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब होने पर डीएम ने कार्रवाई, नई एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी
I
I

I
Iनई एजेंसी के चयन होने तक निगम खुद संभालेगा व्यवस्था
I
Iदेहरादून में 20 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। लाइटों को समय पर ठीक नहीं किए जाने से नाराज डीएम सविन बंसल ने ईईएसएल कंपनी से ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस का काम छीन लिया है। नई एजेंसी का चयन नहीं होने तक अब नगर निगम खुद मेंटेनेंस अपने हाथ में लेगा। नई एजेंसी के चयन के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।
I
Iनगर निगम में अभी तक स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव का जिम्मा ईईएसएल कंपनी के पास था। कंपनी का कॉल सेंटर दिल्ली में है। लाइटों के खराब होने पर शिकायत कंपनी के कॉल सेंटर दिल्ली की जाती थी। इससे लाइटों को ठीक करने में काफी समय लग जाता था। इसके चलते ही 20 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। बुधवार को नगर निगम में डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

I
I
I
Iनगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि 2017 से नगर निगम क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए नई लाइटें लगाने और उनकी मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य ईईएसल को सौंपा गया था। अभी तक एक लाख दो हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। अनुबंध शर्तों के अनुसार खराब स्ट्रीट लाइटों को 48 घंटे के अंदर ठीक कराया जाना है। ऐसा नहीं होने पर 50 रुपये प्रति लाइट पेनल्टी का प्रावधान है। नगर निगम के लगातार नोटिस भेजे जाने के बाद भी कंपनी के कार्य में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डीएम ने कंपनी से स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव का कार्य छीन लिया है। नई एजेंसी के चयन नहीं होने तक नगर निगम अब 35 टीमों का गठन कर मेंटेनेंस खुद कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iये लिए गए मुख्य निर्णय
I
I- टेंडर निकाले जाने तक टीमों की संख्या 24 से बढ़ाकर 35 और वाहनों की संख्या 15 से 35 की जाएगी।
I
I
I
I- 35 टीमों में से 30 टीमें वार्डवार विभाजित की जाएंगी। पांच टीमें आवश्यकतानुसार मुख्य मार्गों में भेजी जाएंगी।
I
I- नगर निगम के सभी वार्डों को पांच भागों में बांटकर तीन सहायक नगर आयुक्त और दो पथ प्रकाश निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article