फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maintain peace in industrial areas while protecting workers' interests.

Dehradun News: श्रमिक हितों के संरक्षण के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में शांति बनाएं

Sat, 16 May 2026 02:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Maintain peace in industrial areas while protecting workers' interests.
- उद्योगों के साथ न्यूनतम वेतन, बोनस, ओवर टाइम मानकों के अनुरूप देने पर चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि श्रमिक हितों के संरक्षण के साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में शांति बनाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर न्यूनतम वेतन, बोनस, ओवर टाइम को मानकों के अनुरूप देने पर चर्चा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि श्रमिकों को न्यूनतम वेतन सहित सभी सुविधाएं समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि सभी उद्योग संस्थान श्रम कानूनों के प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। औद्योगिक क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए श्रमिकों से नियमित संवाद स्थापित कर उन्हें विश्वास में लिया जाए। उन्होंने उद्योग व श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोबारा से स्क्रीनिंग कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी श्रमिकों को मानक के अनुरूप वेतन व सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं या नहीं। इसके अलावा यदि कोई बाहरी व्यक्ति अफवाह फैलाने का प्रयास करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठक में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप न्यूनतम वेतन व अन्य सुविधाएं श्रमिकों को प्रदान की जा रही हैं। बैठक में श्रम सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, आयुक्त उद्योग सौरव गहरवार, आयुक्त श्रम विभाग पीसी दुम्का समेत उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed